एन.के मौर्य
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चलें कि वादिनी फुलवारानी पत्नी घनश्याम निषाद द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री स्वाती को गांव के नन्हू पुत्र छैलू, उसकी माता झिंगना एवं चाची स्यामा देवी पत्नी जग्गूलाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते आए दिन शादी एवं पारिवारिक बातों को लेकर ताने देकर परेशान किया जाता था। वादिनी द्वारा पूर्व में विपक्षीगण को समझाया भी गया था। दिनांक 15 अगस्त 2026 को वादिनी अपने पति के साथ करनैलगंज बाजार दवा लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी, इसी दौरान लगभग 01ः00 बजे दिन में पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त नन्हू पुत्र छैलू निवासी सेमरा पुरवा मौजा मुण्डेरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को कटरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। है।
