LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 25 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये की एफडी (FD) के विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने वाले आरोपी पति सतीश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

यह सनसनीखेज मामला नवाबगंज के दत्तनगर माझा डिहवा गांव का है। बताया जाता है कि आरोपी सतीश सिंह का अपनी 40 वर्षीय पत्नी पूजा सिंह के साथ 25 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये की एफडी को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के दिन आरोपी ने चालाकी से अपने एक बेटे को बाइक में तेल डलवाने भेजा, दूसरे बेटे को पुराने घर भेज दिया और बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में पूजा की हत्या कर दी। 

साक्ष्य मिटाने का प्रयास

 हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने पहले शव को फंदे से लटकाया। बाद में, मायके वालों और पुलिस को बिना कोई सूचना दिए, गुपचुप तरीके से ढेमवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार (दाह संस्कार) कर दिया ताकि कोई सबूत न बचे। मृतका के भाई प्रदीप कुमार सिंह को जब ग्रामीणों से इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कि कार्यवाही 

 नवाबगंज थाना पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top