LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पाँच दिन से लापता नाबालिग बालिका का शव मिलने से मचा हड़कंप

नवल पांडेय

गोंडा – जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत सकरौरा पश्चिमी में पांच दिन से लापता सात वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना 10 अक्टूबर की है। सकरौरा निवासी रोशन अली की पुत्री शाहनुमा अपने घर से करीब ग्यारह बजे दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी, दुकान से लौटते समय किशोरी लापता हो गई। परिवारीजनों ने काफी समय तक लड़की को ढूंढा लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल पाया। परिवारीजन थक हार कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल करनैलगंज श्रीधर पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू करवाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पांचवें दिन सकरौरा पश्चिमी के एक घर के पीछे बने टीन शेड से दुर्गंध आने लगी जिस पर लोगों ने देखा तो वहां शाहनुमा का शव पड़ा मिला। जो कि मृतक बालिका के घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कोतवाल श्रीधर पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक बालिका के पिता रोशन अली ने बताया कि इससे पहले हमारा परिवार ग्राम नगवा कला के मजरा पवारन पुरवा में रहता था वहाँ मेरे तीन बेटों की एक एक करके मृत्यु हो गयी इसलिये हमने यहाँ जमीन खरीदी और छप्पर का घर बनाकर दो महीने पहले यहाँ रह रहे हैं। इस वीभत्स घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। लोगों की मानें तो जिस जगह घटना हुई है वहाँ जुआरियों का जमावड़ा हमेशा लगता रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top