शिवपूजन पांडेय
गोंडा। शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में कहीं रोली चंदन लगाकर तो कहीं फूल माला पहनाकर परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का मंगलवार को स्वागत किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं में चॉकलेट, टॉफी व मिठाई का भी वितरण किया गया। हालांकि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पंजीकृत बच्चों की तुलना में कम रही।

कंपोजिट विद्यालय भोपतपुर पूर्वी में विद्यालय आए हुए छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पांडेय ने चंदन, टीका लगा कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक आनंददेव सिंह, अवनीश पांडेय, सुरेंद्र यादव व जग्गीलाल ने बच्चों का स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरन पुरवा बेइलिया में प्रधानाध्यापक नरेंद्र कौशल ने छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत किया। ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों का संचालन एक जुलाई से प्रारंभ हो गया। विद्यालयों की भव्य साज सजावट कर आने वाले छात्र-छात्राओं का बढ़-चढ़कर स्वागत करने के साथ ही शिक्षकों ने बच्चों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया।
