LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने किया घर मे नजरबंद

पुलिसिया कार्रवाई बहुत ही निंदनीय कृत्य- शिवम पाण्डेय

अगर पुलिस घर से नहीं हटाई गई तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे- जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल 

जयप्रकाश ओझा

गोंडा। छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय को मंगलवार की देर रात बहलोलपुर आवास में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। जिसे लेकर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर शीघ्र ही वहां से पुलिस नही हटाई गई तो बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रांतीय सिविल पीसीएस और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी आरओ की परीक्षा दो दिन में करने के निर्णय के विरोध में छात्रों द्वारा लोक सेवा आयोग के गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है।जिसमें छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज भी हुआ था। छात्रों के समर्थन में छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय बुधवार को प्रयागराज जाने वाले थे,लेकिन पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर दिया गया है।छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने बताया कि छात्रों पर लाठी चार्ज बहुत ही निंदनीय कृत्य है। अगर देश में वन नेशन वन इलेक्शन की बात हो सकती है,तो एक दिन में परीक्षा क्यों नहीं हो सकती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बताया गया है,कि अगर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है,फिर उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लोक सेवा आयोग पर कई सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आयोग के अध्यक्ष गायब क्यों हैं ? छात्रों से वार्ता क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने अपना संकल्प दोहराते कहा कि हम लोग प्रयागराज जरूर जाएंगे। उन्होंने पुलिस व एसओजी टीम द्वारा मंगलवार की रात से ही कहीं भी आने-जाने से रोके जाने की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाण्डेय को नजर बंद किया है यह बहुत ही निंदनीय है,अगर पुलिस उनके घर से नहीं हटाई गई तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी गोंडा पुलिस प्रशासन की होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top