LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण

सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय गोण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा जनशिकायत, मीडिया सेल, जनसूचना सेल, आगन्तुक हेल्प डेस्क, सी०ओ० लाइन कार्यालय, एलआईयू, पासपोर्ट सेल, अगूष्ठ छाप, WCSO, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, आईजीआरएस शाखा, विधिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी की साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया । विशेष किशोर पुलिस इकाई व एएचटीयू शाखा को पॉक्सों एक्ट व बालश्रम संबंधी मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जनशिकायत व आईजीआरएस शाखा को जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने तथा सीसीटीएनएस शाखा को सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व समय-समय पर कार्यशाला आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा मॉनीटरिंग सेल को जघन्य अपराधों व महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने तथा सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों व न्यूज चैनलों पर सतत निगरानी रखने व एलआईयू शाखा को पासपोर्ट वेरीफिकेशन का समयबद्ध निस्तारण करने व अभिसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top