LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियां जोरों पर

नवल पांडेय (एडीटर)

करनैलगंज (गोंडा) श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व  गुरुद्वार प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व की व वार्षिक बैठक की जानकारी देते हुए सचिव जोगिंदर सिंह ने कहा कि गत वर्ष की बात इस वर्ष भी सभी  संगत की मौजूदगी मे समिति के पदाधिकारियो का चयन किया गया है, जिसमे संरक्षक सरदार इंद्रजीत सिंह गांधी, अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह सचिव पुनः जोगिंदर सिंह जानी, मैनेजर हरप्रीत सिंह वीनस,खजांची जसवीर सिंह छाबड़ा, उप खजांची महेंद्र पाल सिंह गांधी को चयन हुआ। इसके पश्चात समिति द्वारा 21 सदस्यीय समिति के प्रमुख पदाधिकारीयों चयन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में इस बार स्थानीय रागी जत्था के साथ नानकमत्ता साहिब से आए हुए ज्ञानी गुरु देव सिंह प्रकाश डालेंगे। गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 1.30 बजे व शाम को कीर्तन दरबार समाप्ति के उपरांत 9:00 बजे  लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूरे गुरु द्वारा परिसर को आकर्षक रौशनी से सजाया जाएगा। जिसके लिए अभी से ही गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से  साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां जोरों से की जा रही है।

श्री गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा  की ओर से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। ताकि लोगो को प्रकाश पर्व की महत्ता के बारे मे जानकारी दी जा सके। बुधवार को भी गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें शामिल होकर समाज के लोगो ने कीर्तन किया। प्रभातफेरी में पुरुष संगत के साथ महिला व बच्चे भी शामिल हुए। प्रबंधन समिति के सचिव जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि गुरुनानक देव जी महाराज के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा साहिब से सुबह 9:00 बजे घंटाघर होते हुए कसग्रण चौराहा कैलाश बाग होते हुए  गुरुद्वारा साहिब तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी यह पर्व हम सभी के लिए बहुत ही खास है। समाज के सभी लोगो का गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व का सालो भर इंतजार रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top