रिपोर्ट : नवल पाण्डेय
Gonda : साहब ये दबंग है, मेरी माँ को मारे, बहन को मारे, हमको भी मारे, अब तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुईं, हम घर मे सिर्फ तीन ही लोग हैं, जब हम सबको ये जान से मार डालेंगे तभी शायद इन पर कोई कार्यवाही होगी।

ये शब्द गोण्डा जनपद के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के पकवान गांव निवासी मनीष यादव के हैं। जिसके गन्ने के खेत को दबंगो ने खुलेआम जला दिया, जिसकी न्याय के लिए वो लगातार 3 दिनों से थाने का चक्कर काट रहा है जहां थानेदार आश्वासन का घूँट पिलाकर कुम्भ करनी नींद सोये हैं। यहाँ के पीड़ित मनीष यादव पुत्र मुकेश यादव का कहना है कि विष्णु जायसवाल व पप्पू जायसवाल जो कि दबंग किस्म के लोग हैं आये दिन उस पर दबंगई का कहर बरपाते हैं और आमादा फ़ौजदारी हो जाते हैं. पीड़ित का कहना है कि उसके पिता कि मृत्यु हो चुकी है. घर पर सिर्फ उसकी माँ व बहन है, हम सिर्फ तीन लोग घर मे रहते हैं, जिस पर इनका कहर बारपता है।

पीड़ित का आरोप है कि ये दबंग किस्म के लोग हैं. जिन्होंने उसकी 24 लाख कि जमीन हड़प ली है, जिसका ढाई लाख रुपये अब तक नही दिए। पीड़ित ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल को इन दबंगो ने उसके गन्ने के खेत को जला दिया, जिसकी तहरीर जब उसने थाने पर दी तो एसओ ने कहा कि इन लोगों पर मुकदमा दर्ज करेंगे, मगर तीन दिन बीत गए थानेदार साहब थम कर मौन हो गए। जबकि दबंग उसे जान से मारने कि धमकी दें रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि वह न्याय पाने के लिए लगातार दौड़ रहा है मगर उसे न्याय नही मिल रहा है. उसने रोते हुए कहा कि लगता है कि हम लोगों को ये दबंग जब मार डालेंगे तब ये पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी. एसपी साहब क्या ऐसा ही रहेगा न्याय का आलम, कब तक इन थानो कि दीवारों मे गूंजती रहेगी पीड़ितों कि आवाज़, कब तक अपने अपने दामन मे दर्द को लेकर सिसकते रहेंगे लोग
