LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

तेज रफ्तार के चलते बढ़ रही दुर्घटनाएं, अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार 

हादसे में छह यात्री घायल,तीन लोग जिला अस्पताल रेफर

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य में जुटी

दुर्गेश जायसवाल

कर्नलगंज (गोण्डा) कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जाते हैं,जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से नवाबगंज जा रही श्रीराम ट्रेवल की डबल डेकर बस बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बस से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया। घायलों में लल्लू पुत्र रामफेर (30) वर्ष निवासी ऐली परसौली उमरी बेगमगंज, नीलम पत्नी मनोज कनौजिया (25 वर्ष) निवासी विद्यानगर थाना मोतीगंज, बृजराज शुक्ला पुत्र शारदा प्रसाद (72) वर्ष निवासी पूरे गजराज सिंह तलहा थाना परसपुर, चंद्र प्रकाश पाठक पुत्र सतीश चंद्र (36) वर्ष निवासी बदलेपुर उमरी बेगमगंज, जीवन लाल पुत्र शंकर  (24) वर्ष निवासी लाले पुरवा थाना कौड़िया बाजार, मिंटू पुत्र शंकर (18 वर्ष) निवासी लाले पुरवा थाना कौड़िया बाजार शामिल हैं। घायलों में बृजराज शुक्ला,चंद्र प्रकाश पाठक व मिंटू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य कई यात्रियों को चोटें आई हैं। जिनका प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि सुबह-सुबह डबल डेकर बस में यात्री आराम से बैठे हुए थे। बस पलटने से मची चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान यात्रियों की आंखों में दहशत नजर आई। वहीं यात्री एक दूसरे का हाल चाल पूंछते रहे। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव में जुट गए। घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान में भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक मिश्रा व संजय सिंह समेत तमाम पुलिस कर्मी शामिल रहे। वहीं यात्रियों का कहना है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर में आपसी विवाद के कारण ये घटना घटी तो कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय सवारी उतारने के कारण यह विवाद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि क्षत्रिग्रस्त बस को हाइड्रा क्रेन से बाहर निकलवाया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top