LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोंडा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री ने जाना अफ़्रीकी हाथी का स्वास्थ्य

दुर्गेश जायसवाल (News nnc24)

गोंडा। भाजपा सांसद व केंद्र सरकार के राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बुधवार को दिल्ली के चिड़ियाघर पहुँचे, जहाँ उन्होनें बीमार चल रहे अफ्रीकी हाथी शंकर का स्वास्थ के बारे में जानकारी ली।हाथी के सेहत में लगातार हो रहे सुधार पर उन्होने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य में लगे टीम का धन्यवाद किया है।

आपको बता दें कि अफ़्रीका से भारत लाए गए हाथी शंकर की इन दिनों शेहत में खराबी चल रही है,जिसके चलते दिल्ली के चिड़िया घर घर में हाथी शंकर के स्वास्थ्य के लिए टीमें लगी हुई हैं। बीते 9 अक्तूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने चिड़ियाघर का निरीक्षण कर विशेषज्ञों व गुजरात के वनतारा से आई टीम से जानकारी ली थी,साथ ही उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए थे। बुधवार को एक बार फ़िर केंद्रीय राज्य मंत्री बीमार चल रहे हाथी शंकर का हाल जानने चिड़ियाघर पहुँचे।जहाँ उन्होनें हाथी को केला,खीरा,गन्ना खिलाया। इस दौरान उन्होंने महावतों व जामनगर गुजरात टीम से बातचीत की।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पहले की तुलना में शंकर काफ़ी स्वस्थ व तनाव मुक्त है।अब उसे व्यस्त रखने के लिए खिलौनें लगाए जा रहें हैं। साथ ही उसके बाड़े का भी विस्तार किया जाएगा। जिसमें ज़िम ,टायर,दर्पण(शीशा) फीडिंग रोलर,लकड़ी की गेंद की भी व्यवस्था की जाएगी।साथ ही एक फीमेल अफ़्रीकी हाथी का भी इंतज़ाम किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top