LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

विवादों के घेरे में घिरा पंचायत सचिवालय की जमीन, पुलिस का लगा पहरा

News Nnc24 Desk 

गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरा गजाधर पुरवा मे ग्राम पंचायत सचिवालय हेतु पूर्व में प्रस्तावित जमीन विवादों के घेरे में पहुंच गया है। विवादित भूमि पर कोई अनहोनी घटना न घटित हो इसके लिए लगभग 02 महीनों से वहां पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। जिसके चलते ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य रुक गया है।

पूरा मामला ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरा गजाधर पुरवा से जुड़ा है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ओझा का कहना है कि सन 2021 में यहां के उक्त विवादित जमीन पर ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तावित हुआ था, बावजूद इसके इस जमीन का फर्जी तरीके से 2023 में बैनामा हो गया। जिसके चलते ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बाबत मे जब अपर पुलिस अधीक्षक से बात हुई तो उन्होंने इस जमीन को विवादित होना बताया है। इसी क्रम में जब उपजिलाधिकारी तरबगंज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उस जमीन के प्रकरण मे धारा 145 के तहत कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

जमीन पर टिकी हैं पुलिस की निगाहें

बताते चलें कि विवादित जमीन पर ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण को लेकर पक्ष व विपक्ष में आपसी संघर्ष के तहत कोई अनहोनी घटना न घटित हो जाए। जिसके लिए यहां लगभग 2 महीनों से पुलिस का पहरा लगा हुआ है। जो ठंडक में भी बैठ कर जमीन की निगरानी कर रहे हैं। बहरहाल मामला कुछ भी हो मगर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top