LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

ट्रेन को बम से उड़ाने की अफवाह, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ स्टेशन

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में दीपावली के दूसरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। ट्रेन को बम से उड़ा देने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया।बम की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिले की पुलिस व जीआरपी आरपीएफ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जमकर तलाशी अभियान चलाया। देखते ही देखते रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को उड़ाने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व सिविल पुलिस फोर्स रेलवे जंक्शन पहुंच गई। देखते ही देखते रेलवे स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दलबल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन: बम होने की सूचना से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 12565 गोंडा गोंडा रेलवे स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। 

टटोली गई बोगियां

पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने ट्रेन की सभी बोगियों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यात्रियों के सीट, सामान आदि का गहन निरीक्षण किया।

बोले इंस्पेक्टर जीआरपी

मामले में जीआरपी इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक फोन कॉल आई थी जिसमें कहा गया था कि बिहार से चलने वाली गाड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में विस्फोटक लगाया हुआ है। इस सूचना के आधार पर हम लोगों ने एहतियातन चेकिंग की है। सिविल पुलिस के साथ आरपीएफ जीआरपी पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया है। बीडीएस में चेकिंग की, ट्रेन में ऐसा कुछ नहीं पाया गया इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन चेकिंग के लिए खड़ी रही। ट्रेन में कुछ नहीं मिला, इसके बाद उसे रवाना कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top