दुर्गेश जायसवाल
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें जनपद के समस्त थाना क्षेत्र से पीड़ित अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचते हैं और अपनी समस्याएं लिखित रूप से देकर न्याय की मांग करते हैं मंगलवार को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को मौके पर जाकर मामले के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।
