शव का नही हो सका शिनाख्त
एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)
गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुडनिया के गनेशपुर ऊंट घाट पुल के पास जंगल के अंदर खडंजा मार्ग के किनारे एक अज्ञात महिला का शव प्राप्त हुआ है जिसका शिनाख्त नहीं हो सका है।

वजीरगंज थाने के थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक महिला का रंग सांवला ,लंबा चेहरा, एकहरा जिस्म आंख,नाक कान, कद औसत के साथ ही उम्र करीब 45 वर्ष है। जिसके शरीर पर क्रीम रंग पर काला धारीदार सलवार सूट वा महरून रंग की पायजामी,वा हरा फूल बाजू व सफेद हाफ बाजू का स्वेटर तथा दोनो कान में पीली धातु की बाली,गले में लाल गुरियादार माला में पान आकार का पीली धातु का मंगल सूत्र,दोनो पैर की एक एक उंगली में सफेद धातु की बिछिया,बाएं हाथ की कनामिका उंगली में एक सफेद धातु की रिंग तथा दो लोहे का छल्ला पहने हुए है।
जानकारी मिलने पर इस नंबर पर सूचित करें
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मृतक महिला के संबंध में अवगत कराया है कि यदि कोई व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो थाना वजीरगंज पुलिस 9454401375, 9454403497, 8318017592 आदि नंबरों पर सूचित करे
