LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

वजीरगंज के करौंदा में चली जेसीबी, प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी

शिवपूजन पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। जिले के वजीरगंज विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत करौंदा ग्राम में कच्चे बांध का निर्माण जेसीबी से कराया जा रहा है। बीडीओ प्रदीप कुमार व मनरेगा बीडीओ उमेश ओझा ने ग्राम प्रधान रामप्रकाश वर्मा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

बताते चलें कि जेसीबी से कार्य कराने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बांध का निर्माण मनरेगा से होना था। जो प्रधान ने एक सप्ताह में दो बार जेसीबी से कार्य कराया है। जेसीबी से कार्य होने का वीडियो वायरल होने से प्रधान ने मजदूरों को लगाकर जेसीबी द्वारा कराए गए चिन्ह को मिटाने में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत करौंदा में अमृत सरोवर के बगल बांध का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि करौंदा व सोहना के बीच सीमा निर्धारण व अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी लगाया जाना कुबूल किया है। बीडीओ ने बताया कि नोटिस जारी किया गया है। मुकदमा भी पंजीकरण कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top