LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने प्रधान कप सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन 

उपेंद्र सिंह

गोण्डा। वज़ीरगंज क्षेत्रन्तर्गत जमलापुर मैदान में रविवार को प्रधानकप जमलापुर सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मौके पर पर्यावरण वन संरक्षण एवं विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री राजेश सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

 इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन यहां के युवाओं को प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर प्लेटफार्म देने का काम कर रही है। सेमी फाइनल मैच में इंडियन बैंक तुर्काडीहा और मनकापुर के बीच खेला गया जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी  टीम इंडियन बैंक ने 10 ओवर में 70 रनों का स्कोर खड़ा किया वही लक्ष्य का पीछा करने उतरे मनकापुर  टीम ने मात्र दो विकेट गवाकर एवं 8 विकेट शेष बचाकर कर मनकापुर ने जीत अपने नामकर फ़ाइनल में पहुंच गई ।  यह टूर्नामेंट 22 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी 31दिसम्बर को फ़ाइनल मैच होगा । जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए एवं दोनों टीमों को ट्रॉफी दिया जाएगा। मौके पर वज़ीरगंज मण्डल महामंत्री स्वतंत्र सिंह, बभनी प्रधान राजनाथ सिंह, प्रधान विरहमतपुर इजहार अहमद, प्रधान नियमतपुर, प्रधान परसापुर शाहिद एवं मैच के संचालक मण्डल अध्यक्ष सिराज, महताब, साहिल, नफीस  सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top