LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

झिलाही रोड भगोहर में फिर पलटा ऑटो रिक्शा, टला बड़ा हादसा, जिम्मेदार सो रहे चैन की नींद

by : उपेंद्र सिंह

गोंडा। जिले के वजीरगंज क्षेत्र स्थित ग्राम भगोहर का गड्ढा रूपी झिलाही मार्ग इन दिनों मौत का मार्ग बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले लोगों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ता है। इस रोड पर जहां भारी गड्ढे दुर्घटना का सबब बन रहे हैं वहीं रोड से सटे गिट्टी मोरंग के ढेर भी मुंह खोलकर मौत को दावत दे रहे हैं। जिसके चलते बीती रात्रि यहां असंतुलित होकर आटो रिक्शा पलट गया, यहां गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

बताते चलें कि वजीरगंज स्थित ग्राम भगोहर का झिलाही मार्ग विगत कई दिनों से टूटकर गड्ढे में तब्दील है। यहां से गुजरने वालों को भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है। जहां टूटी सड़क हादसे का शिकार बना रही है वहीं सड़क किनारे पड़े गिट्टी मोरंग के खेप मुंह खोलकर मौत को दावत दे रहे हैं। इस मार्ग पर स्थित भगोहर के पास पहले भी कई बार आटो रिक्शा पलट चुका है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को ध्वस्त करने में गिट्टी व मोरंग से लदी डम्फर व भारी गाडियां सहायक हैं, क्योंकि जहां भी इससे गिट्टी मोरंग गिराया जाता है वहां का रोड काफी हद तक टूट कर बिखर जाता है। इसके चलते यात्रियों का आवागमन भी काफी बाधित होता है।

इस रोड को लेकर जनहित में कई बार मीडिया में खबरें छप चुकी है। मगर न जाने क्यों जिम्मेदारों के हाथ बंधे रहते हैं। बताते चलें कि बीती रात्रि दिनांक 04 मार्च को यहां के हनुमान मंदिर के पास सामान लदा आटोरिक्शा बुरी तरह से पलट गया। गनीमत ये रहा कि उस समय उस पर कोई सवारी नही बैठी थी वरना ये हादसा बड़े हादसे में तब्दील हो जाती। बताते चलें कि इतना कुछ होने के बावजूद कानून के रखवाले हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, शायद इन्हे किसी बड़ी घटना का इंतजार है।

by : उपेंद्र सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top