एन.के मौर्य
गोंडा। जिले के तरबगंज मे हदबरारी आदेश के बाद हो रहे भूमि सीमांकन से नाराज महिला ने तहसील पहुंचकर हाई बोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। महिला तहसील भवन के तीसरी मंजिल पर चढ़ गई व रेलिंग पर बैठकर पैर नीचे लटका लिया एवं कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।

बताते चलें कि नबाबगंज के हरिवंशपुर निवासी महिला पार्वती पत्नी बजरंगी का आरोप है कि बिना उसे सुने एसडीएम कोर्ट से दूसरे पक्ष को हदबरारी का आदेश दे दिया गया व सीमांकन के लिए टीम भी भेज दी। सीमांकन के लिए सोमवार को पहुंची टीम के सामने विपक्षी ट्रैक्टर से खेत में लगी फसल को जुतवा दिया व कब्जा करने लगे। जिसके बाद तहसील पहुंची महिला ने कब्जा रुकवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए तहसील भवन के आखिरी मंजिल पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित पुलिस तमाशबीन बनी रही। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने महिला को समझा बुझाकर नीचे उतरने को कहा व कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद नीचे उतर कर आई महिला ने अपनी समस्या बताई। राजस्व निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया सीमांकन के दौरान फसल नहीं जुतवाई गई है व महिला के नाम से भूमि भी नहीं है, वहीं एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि प्रकरण में अभिलेखिये व स्थलिय जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी। बताते चलें कि महिला के नीचे उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
