LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

इटियाथोक पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त 01 लाठी बरामद

नवल पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/25, धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा उर्फ गल्लू पुत्र अयोध्या प्रसाद मिश्रा नि0 अमरीहा शाहपुर गनवरिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को मियापट्टी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

बताते चलें कि दिनांक 11 मई 2025 को वादी श्री पृथ्वीनाथ तिवारी पुत्र श्री रामप्रसाद तिवारी, निवासी ग्राम चमैनिया, थाना इटियाथोक द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 01 बजे उनके बड़े भाई श्री चन्द्रशेखर तिवारी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, घर से निकलकर ग्राम अमराडीहा स्थित श्री कृष्ण मोहन मिश्रा पुत्र श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा के घर चले गए। इस पर आक्रोशित होकर विपक्षीगण द्वारा चन्द्रशेखर तिवारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।आज दिनांक 12 मई 2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक की टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा को मियापट्टी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top