डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही की गई है।

अवगत हो कि दिनांक 12 मई 2025 को प्रार्थिनी सावित्री पत्नी संतोष कुमार, निवासी सरैया माफी (थाना कौड़िया), जनपद गोण्डा ने थाना को0 नगर में तहरीर दी थी कि विपक्षी राजकुमार व उसके सहयोगियों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रार्थिनी के पति को नशीला पदार्थ पिलाकर जालसाजी से जमीन का बैनामा करा लिया गया है। रजिस्ट्री में उपयोग हुआ चेक व बैंक खाता फर्जी है। विरोध करने पर प्रार्थिनी को जातिसूचक गालियाँ दी गईं तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दिनांक 25 जुलाई 2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 03 नामजद आरोपी अभियुक्तों कुमार उर्फ राजकुमार पुत्र पारसनाथ, प्रेमनाथ पुत्र सोमई, नरेन्द्र कुमार पुत्र राम सहाय नि0 भट्ठा गांव वैसिया चैन थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।
