LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

एसडीएम ने नगर निकायों को अलाव जलाने के दिए निर्देश

नियमित अलाव का होगा निरीक्षण, टीम गठित

करनैलगंज। बढ़ रही ठंड और ठिठुरन के चलते एसडीएम ने सभी रैनबसेरे के साथ नगर निकायों के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि करनैलगंज, कटरा बाजार, परसपुर के साथ बालपुर ग्राम पंचायत को मुख्य चौराहों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, चौक घंटाघर, अस्पताल, बस स्टाफ, तहसील परिसर के साथ दो रैनबसेरे में लगातार अलाव की व्यवस्था, कटरा बाजार, परसपुर में अस्थाई रैनबसेरे के साथ चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाय। एसडीएम ने बताया कि प्रतिदिन रैनबसेरे के साथ अलाव का निरीक्षण करने के लिए राजस्व विभाग की टीम बनाई गई है। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को शामिल किया गया है जो प्रतिदिन की रिपोर्ट देंगे। उन्होंने इस संबंध में तहसील के निकायों के साथ बालपुर ग्राम प्रधान को पत्राचार किया गया है। अलाव के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top