LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पत्नी ने अपने नाम की ज़मीन बेचने से किया इंकार तो नशेड़ी पति ने हंसिये से कर दी पत्नी की हत्या

शव को पीएम हेतु भेजकर हत्यारे की तलाश मे जुटी पुलिस

एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)

गोंडा :  जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नशेड़ी पति ने जमीन बेचने के विवाद में अपनी पत्नी की हंसिये से हत्या कर दी है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजा है।

मामला गौरिया गाँव से जुडा है जहाँ के निवासी छोटेलाल पत्नी छोटकी के नाम दर्ज ज़मीन को बेचना चाहता था जो पत्नी को नागवार था। बताते चलें कि दिनांक 29 अगस्त को सुबह दोनों धान की निराई करने खेत गए थे, जहां  ज़मीन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटी करिश्मा स्कूल से लौटकर मां को ढूँढते हुए खेत पहुंची। जहाँ खून से लथपथ मां का शव देख उसके होश उड़ गए।उसकी चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी राधेश्याम राय मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि खून से सना हंसिया बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top