LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 03 दहेज हत्या अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मोतीगंज पुलिस ने 03 दहेज हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है।

बताते चलें कि दिनांक 02 अप्रैल 2025 को वादी अनन्त राम मिश्रा पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद मिश्रा नि0 तुरकाडीहा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी थी कि उनकी पोती की शादी 05 वर्ष पूर्व ग्राम पिपरा भिटौरा घरूक पुरवा के रहने वाले अरूण कुमार शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी पोती को उसके पति व परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 02 अप्रैल 2025 को दहेज की मांग के चलते हुए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 04 अप्रैल 2025 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर 03 आरोपी अभियुक्तों अरूण कुमार शुक्ला (पति) भगवानदास शुक्ला (ससुर), सावित्री देवी (सास) तीन लोगों को ग्राम पिपरा भिटौरा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top