LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

मसकनवां कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा कूडा कर्कट का ढेर हटवाने की मांग को लेकर डीएम से शिकायत 

स्वच्छता को लेकर ओडीएफ प्लस की श्रेणी मे हुए भारी धन  आवंटन के बावजूद लगा कूडे कर्कट का ढेर 

एन. के मौर्य

 गोण्डा: मसकनवां कस्बे में स्थित सैकडो वर्ष पुराने अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर के मुख्य द्वार पर ग्राम पंचायत त्रिस्तरीय पंचायत समिति के अध्यक्ष ने लगवाया कूडे का ढेर ग्राम पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से शिकायत कर तत्काल कूडे- कर्कट के लगे ढेर को हटवाने की मांग की है। 

विकास खण्ड छपिया अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रानीजोत के मसकनवां कस्बे में स्थित अति प्राचीन श्रीराम राम जानकी मंदिर के मुख्य द्वार पर ग्राम पंचायत मे गठित त्रिस्तरीय पंचायत समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न कौशल द्वारा कूडे कर्कट को इकट्ठा करने वाली ठेलिया को खडा कर रखा है। एक सप्ताह से खडी ठेलिया को न तो मन्दिर के मुख्य द्वारा से हटाया गया।न ही उक्त ठेलिया पर लदे कूडे कर्कट के ढेर को अन्यत्र कही स्फिट कर डिस्पोजल कराया गया। जिससे ठेलिया पर लदे कूडे कर्कट अधिक हो जाने के चलते अब ठेलिया से नीचे कुडा कर्कट गिर कर मन्दिर के सामने संडानध पैदा कर रहे है जिसे मन्दिर मे आने जाने श्रंधालूओ को दिक्कत पैदा कर रहे है। कस्बे को लोग कई बार अध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत समिति शत्रुघ्न कौशल से कहा लेकिन वह हटवाने के बजाय कस्बे के लोगो से विवाद करने पर उतारू हो जाते है।यहा तक लोग महिला ग्राम पंचायत सचिव रुचि शुक्ला से भी कहा लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई अब तक नही की गई।विकास खंड छपिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत रानीजोत मसकनवां कस्बा आबादी के हिसाब से सबसे बडी ग्राम पंचायत विकास खण्ड छपिया की है।यही नही स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत रानीजोत मसकनवा कस्बा ओडीएफ प्लस की श्रेणी मे होने के चलते साफ-सफाई पर भारी धन राशि भी ग्राम पंचायत को आवंटित की जाती है। 

बताते चलें कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत रानीजोत ग्राम सदस्य व्यवसाई बद्री प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी लिखित रूप से शिकायत करते हुए कहा गया है की ग्राम पंचायत रानीजोत मसकनवा कस्बा में स्थित श्री राम जानकी मन्दिर के मुख्य द्वार पर लगे कूडे कर्कट के ढेर को धनतेरस व दिपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार जो अपने आप मे स्वच्छता का प्रतीक है एवं मन्दिर मे आने जाने श्रंधालूओ के भावनाओ को ध्यान मे रखते हुए तत्काल हटावा जाए। जिससे लोगो गन्दगी व कूडे कर्कट के संडानध से राहत मिल सके। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top