LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, परिजनों मे मचा कोहराम

पुलिस टीम ने फारेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का लिया जायजा

जयप्रकाश ओझा

गोंडा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नचनी करुआ गांव में सोमवार की सुबह तड़के लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर जब परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो  उनके होश उड़ गये, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाते ही फरेंसिक टीम के साथ वहां पुलिस बल ने पहुँच कर जांच पड़ताल किया हैँ। शव को पीएम हेतु भेजा गया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नचनी करुआ गांव में सोमवार की सुबह तड़के बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बदमाशों ने उसका रास्ता रोक कर नाक में पहना सोने का आभूषण छीन लिया। विरोध करने पर उसके सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी महिला को देखकर ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 मृतका के बेटे सदानंद ने बताया कि उनकी मां रोज की तरह शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। जब देर तक नहीं लौटीं तो छोटे भाई ने जाकर देखा तो वे सड़क किनारे बेसुध पड़ी थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। नाक में पहनी सुराही भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के दौरान ही उनकी हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय पहुंचे और घटना की जानकारी ली  करनैलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस दोनों पहलुओं लूट और हत्या को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। गांव में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच में प्रकरण दुर्घटना का लग रहा है। फिलहाल उन लोगों ने जो प्रार्थना पत्र दिया है। उस हिसाब से पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। महिला के शरीर पर जिस तरह से छोटे आई हैं। वह दुर्घटना ही लग रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने निकल कर आते हैं। उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top