अयोध्या में दो कैदी जिला जेल से फरार हो गए हैं। कैदियों के नाम गोलू अग्रहरि और शेर अली हैं। ये दोनों तन्हाई बैरक तोड़ने के बाद बाउंड्री वॉल कूदकर आगे फरार हुए हैं। कैदियों में गोलू अग्रहरि अमेठी और शेल अली सुल्तानपुर का रहने वाला है। इनमें से एक हत्या के प्रयास और दूसरा बलात्कार के मामले में जेल में बंद था। कैदियों की फरारी की खबर से जिले में हड़कपं मच गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जेल के डीजी पीसी मीणा ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी समेत एक हेड जेल वॉर्डर और तीन जेल वार्डरों को सस्पेंड कर दिया है।मामले की सूचना मिलते ही जिले के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी जिला जेल पहुंचे हैं।

मौके पर पहुंचे जेल डीआईजी शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे कैदियों के फरार होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है। यह हद दर्जे की लापरवाही है। घटना में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
