LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर छिटू पुरवा मे   तमाम मामलो मे संलिप्त दबंगो द्वारा एक पत्रकार के घर चढ़ न केवल कर भद्दी भद्दी गालियां दी गई बल्कि आरोप है कि उनके द्वारा तोड़ फोड़ करने के साथ साथ हवाई फायरिंग करते हुए घर के सदस्यों को जान से मार डालने कि धमकी भी दी गई। मामले मे पत्रकार के पिता की तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने केस तो दर्ज किया मगर गिरफ्तारी न होने से दबंग अब भी खुली हवा मे आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है। 

बताते चलें की मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के छिटू पुरवा का है जहां के निवासी पत्रकार नवल पाण्डेय के पिता शिव बहादुर पाण्डेय ने तरबगंज थाने मे तहरीर देकर ये दर्शाया है कि दिनांक 23 मई 2026 को शाम 6.30 बजे के करीब जब घर मे सिर्फ महिलाएं थी तभी गांव के राजेश, नान्हू व अखिलेश घर पर चढ़ आये और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सहन दरवाजे के सामने तोड़ फोड़ की साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले को लेकर शिव बहादुर का कहना है कि विपक्षी का बेटा शिवानंद आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहता है। जिसके चलते उसे आये दिन पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। चर्चा है कि दिनांक 23 मई को भी कट्टे की बरामदगी मे पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेजा है, अवगत हो कि शिव बहादुर का आरोप है कि जब भी शिवानंद जेल रवाना होता है तो उसके परिजनों व उसे शक रहता है कि हो न हो पत्रकार कि वजह से उसे जेल जाना पड़ता है। इसी से छुब्ध होकर इन लोगों ने हमारे घर पर हवाई फायरिंग करते हुए न केवल तोड़ फोड़ की है बल्कि परिजनों को अपराधी शिवानंद के भाई व पिता राजेश पाण्डेय ने जान से मारने कि धमकी दी है। हैरानी कि बात तो यह है कि पीड़ित के तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने केस तो दर्ज किया है मगर दबंगों की गिरफ्तारी नही की गई जिसके चलते आरोपी खुली हवा मे आजाद पंक्षी कि तरह घूम रहा है।

बाप के सह पर होता है अपराध का खेल, इनामिया बदमाश पर तमाम थानो मे कई मामले दर्ज 

मामले मे पीड़ित शिव बहादुर पाण्डेय का कहना है कि शिवानंद एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसका अपराध से गहरा नाता है। आये दिन ये संगीन वारदातों को अंजाम देता है जिसके चलते अक्सर जेल मे बंद रहता है। इतना ही नही जेल से निकलने के बाद गांव मे दबंगई का तांडव करता है। बताते चलें गांव मे ही रहने वाले हिंदी दैनिक पत्रकार नवल पाण्डेय के घर वालों से मारपीट के लिए आमादा हो जाता है। शिवानंद व उनके परिजनों को शक रहता है कि उन्हें जेल भेजवाने मे इन्ही का हाथ रहता है। जबकि पत्रकार व उसके के परिजनों का इनसे कोई लेना देना नही रहता है, बल्कि ये खुद उनके घर पर जाकर दबंगई करता है और बेवजह मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ित का कहना है कि शिवानंद व उसका भाई अभिषेक तो मात्र मोहरा भर है इनके पीछे इनके पिता का सह होता है। पीड़ित का आरोप है कि शिवानंद के ऊपर गोण्डा, बस्ती, कर्नलगंज के साथ ही कई थानो मे तमाम मामले दर्ज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top