LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

100 से ज्यादा लड़कियों से संबंध बना उन्हें फंसाया ! हाथ में कलावा बांधने वाले बस्ती के अजफरुल हक का ये कांड उड़ा देगा होश

उत्तर प्रदेश के बस्ती से आए लव जिहाद केस ने पुलिस को भी सन्न करके रख दिया है. जैसे-जैसे पुलिस आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस की कुंडली खंगाल रही है, वैसे-वैसे ही मामले में सन्न कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके परिवार-गिरोह ने 1 या 2 या 3 नहीं बल्कि 100 से अधिक हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी नर्क बनाई है.

जांच में सामने आया है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस अपने परिवार के साथ पूरा का पूरा गैंग चला रहा था. पहले हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता. फिर उनका अश्लील वीडियो बनाया जाता और उन्हें ब्लैक मेल किया जाता. अजफरुल हक उर्फ प्रिंस खुद को हिंदू बता लड़कियों को फंसाता और फिर उनका इस्तेमाल करके, उन्हें ब्लैक मेल करके, देह कारोबार में धकेल देता. यहां तक की इन लड़कियों को फिर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता. कुछ लड़कियों को नेपाल तक भेजा गया है. अश्लील वीडियो होने के चक्कर में पीड़ित लड़कियां इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती और वह इस दलदल में फंसती रहतीं.

हाथ में कलावा बांध अजफरुल हक का गंदा खेल

अजफरुल हक अपना नाम प्रिंस रखता और हाथ में कलावा बांधकर खुद को हिंदू बता हिंदू युवतियों के करीब आता. उनसे दोस्ती करता और उनका नंबर लेकर, उन्हें प्रेम जाल में फंसाता. फिर उन्हें शादी का झांसा देता और उनके साथ शारीरिक संबंध भी बना लेता. यहां से पीड़िता इसके जाल में फंसती चली जाती. फिर अश्लील वीडियो-ब्लैकमेल का खेल खेला जाता और ये पीड़िता को अपने चंगुल में बुरी तरह से फंसा लेता.

कैसे खुला ये पूरा मामला?

एक लड़की ने हिम्मत करके पुलिस को इसकी सारी बात बता दी. ये खुद पीड़िता थी और इसके अत्याचारों से परेशान हो चुकी थी. पीड़िता के मुताबिक, वह बस्ती में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी. यहां साल 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई थी. प्रिंस ने खुद को हिंदू बताया था और उसे अच्छे अस्पताल में नौकरी दिलवाने के नाम पर, उसका नंबर भी मांग लिया था. पीड़िता के मुताबिक,  धीरे-धीरे उसने प्रेम जाल में फंसाया. उसे शक न हो, इसके लिए वह अपने हाथ में कलावा भी बांधता था. जब उसने भरोसा जीत लिया तो शादी के नाम पर उसके साथ रेप भी किया. मगर शादी नहीं की. इसके बाद युवती जब उसके घर गई तो वहां आरोपी के भाई और परिजनों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद अगर वह आरोपी के पास नहीं जाती थी तो उसके परिजन उसे प्रताड़ित करते और उसके भाई तक को किडनैप करने की धमकी दे डालते.

परिजनों के साथ गया जेल

पीड़िता का कहना था कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके काले कारनामों में उसके घर वाले भी उसके साथ हैं. बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने उसके ऊपर, उसके परिजनों समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसी के साथ मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच करके, इन गिरोह की सारी कुंडली खंगाल रही है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top