LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा हत्या व शराब से हुई मौत का राज

जांच पड़ताल में जुटी वजीरगंज पुलिस

by: Shiv poojan pandey

वजीरगंज (गोंडा) थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर लालकपुरवा निवासी मायाराम पुत्र कृष्णा चौहान (20) वर्षीय का शव गुरुवार को गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामत पुर लालकपुरवा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई मायाराम जो राजगीर का काम करता था। बुधवार दोपहर को मायाराम घर से निकला लेकिन देर शाम को वापस नहीं आया। गुरुवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई बार वार किए जाने का निशान पाया गया। मुंह से खून पेट व कमर के पास कई जगह घाव के निशान थे। ग्रामीणों ने मुताबिक मृतक शराब का आदी होना बताया जा रहा है। यह भी चर्चा का विषय है कि घटना की रात कई लोगों ने मिलकर उसके साथ जमकर शराब पिया, फिर इस संगीन घटना को अंजाम दे दिया। घटना मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर घटित होना बताया जा रहा है। मायाराम पांच भाइयों में चौथे नम्बर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की पहले ही मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के जेब से पंद्रह सौ रुपये बरामद किया। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में गांव के ही तीन से चार लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों के मौखिक अंदेशा में पुलिस ने गुरुवार की रात को लालकपुरवा गांव में कई घरों में छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिला। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार्यवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top