LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

राजस्थान : बहनों की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, एक साथ हुआ छह दोस्तों का अंतिम संस्कार

दौसा। दौसा से करीब बीस किलोमीटर दूर कालाखो गांव मे ऐसी दर्दनाक घटना घटी है जिससे पूरा गाँव स्तब्ध है। हर किसी की आंख नम है। हर तरफ मां की चीत्कार व बहनों का रुदन सुनाई दे रहा है। गांव के बड़े बुजुर्ग अपनों से छोटों को दिलासा दे रहे हैं, लेकिन अकेले में जाकर वे भी अपने आंसू पोंछ रहे हैं। दौसा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई गांव के निकट हादसे में कालाखो गांव के छह युवा दोस्तों की मौत के बाद बुधवार को माहौल गमगीन रहा।

जिन घरों से कल तक हंसी-खुशी की आवाजें आती थीं, वहां आज सन्नाटा पसरा है। दोपहर को एक साथ छह अर्थियां उठने का दृश्य देखकर ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां-बाप अपने जवान बेटों को खोने का गम सह नहीं पा रहे। गांव में चूल्हे नहीं जले और बाजार बंद रहे। मरने वाले सभी पढाई के साथ प्राइवेज जॉब भी करते थे।

 बुधवार को जाना था दो बहनो का लगन

नवीन कुमार की दो बहनों का लगन बुधवार को जाने वाला था, लेकिन शादी का खुशी वाला घर मातम में डूब गया। बहनों की शादी से पहले भाई की अर्थी उठी। इस हादसे में पांच लोग एक ही परिवार में चाचा-भतीजे लगते थे। पांचों लोगों की अर्थी एक जगह से व एक की दूसरी जगह से उठी।

नवीन कुमार योगी: अपने परिवार में इकलौता बेटा था । इसके चार बहन है। दो बहनों की शादी 19 फरवरी को प्रस्तावित है। यह कपड़े की दुकान करता था ।

अंकित बैरवा: अपने परिवार में इकलौता बेटा था। एक बहन की शादी हो गई। इसके एक बेटा है। अंकित मजदूरी करता था।

लोकेश योगी: सात भाई व दो बहन हैं। यह सबसे छोटा था। इसकी शादी देव उठनी पर हुई थीं।

दिलखुश योगी: चार भाई व दो बहन हैं। ये बडा भाई था। इसकी शादी हो गई। इसके एक बेटी है।

मनीष योगी: दो बहन व दो भाई हैं। इसकी शादी हो गई। इसके एक बेटी है।

समय सिंह योगी: दो भाई व तीन बहन थे। इसकी अप्रेल में शादी होने वाली थी।

आखिरी बार दिखा दो मेरे भाई का चेहरा

इकलौते भाई के मौत की खबर सुनकर दोनों बहनें बेसुध हो गई। दोनों बस यही कहती रही कोई मेरे भाई का आखिरी बार चेहरा दिखा दो….

 ट्रक से टकराई डिवाइडर पार कर कार

दरअसल, जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई गांव के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। छह दोस्त नजदीकी गांव कांदोली के दोस्त की शादी में आभानेरी गांव से घर लौट रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए। जिसको पास के होटल कर्मचारियों व ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन की सहायता से कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला।

मोबाइल से ली आखिरी फोटो

दोस्तों ने हादसे से पहले खाना खाते हुए एक साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी। उन्हें क्या पता था कि यह फोटो उनकी जिंदगी की आखिरी फोटो होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top