
एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)
गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र दुर्जनपुर घाट में एक सनसनी खेज खबर सामने आई है. जहां प्रेम विवाह से जुड़े पुराने विवाद ने एक युवक की जान ले ली। शनिवार रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसके चलते बदले कि आग मे झुलसते युवक ने आजाद सिंह पर धारदार हथियार से से ताबड़ तोड़ कई वार किये, जिससे उसकी मौत हो गई।

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र मे दुर्जनपुर घाट ग्राम पंचायत के चाचा पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव शनिवार देर रात सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है गले और पेट पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही पुरानी दुश्मनी को वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ वर्ष पहले आजाद सिंह ने गांव की ही युवती पिंकी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा हो गया था। बताते चलें की पिंकी के घर वालों के आक्रोश को देख आजाद सिंह पिंकी को लेकर काफी दिनों तक लखनऊ रहा, उसके बाद अपने गांव से अलग होकर पत्नी के साथ नवाबगंज क्षेत्र में रहने लगा था। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी गांव से बाहर रहते हैं, जबकि उसकी मां गांव में अकेली रहती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में देखा गया था।

बताया जा रहा है कि वह कुछ लोगों के साथ समय बिताने के बाद चिलमपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सामना पिंकी के चाचा संदीप सिंह से हो गया, फिर क्या था बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सहम गए और मौके से फरार हो गये । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि उसकी पत्नी की भी तलाश की जा रही है। ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित हुईं चार टीमें
संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि दुर्जनपुर गांव के चाचा पुरवा में सिंह नामक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
