LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

प्रेम विवाह बना मौत का कारण, चाचा ने ही उजाड़ दिया भतीजी की मांग का सिन्दूर

एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र दुर्जनपुर घाट में एक सनसनी खेज खबर सामने आई है. जहां प्रेम विवाह से जुड़े पुराने विवाद ने एक युवक की जान ले ली। शनिवार रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसके चलते बदले कि आग मे झुलसते युवक ने आजाद सिंह पर धारदार हथियार से से ताबड़ तोड़ कई वार किये, जिससे उसकी मौत हो गई।

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र मे दुर्जनपुर घाट ग्राम पंचायत के चाचा पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव शनिवार देर रात सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है गले और पेट पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही पुरानी दुश्मनी को वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ वर्ष पहले आजाद सिंह ने गांव की ही युवती पिंकी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा हो गया था। बताते चलें की पिंकी के घर वालों के आक्रोश को देख आजाद सिंह पिंकी को लेकर काफी दिनों तक लखनऊ रहा, उसके बाद अपने गांव से अलग होकर पत्नी के साथ नवाबगंज क्षेत्र में रहने लगा था। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी गांव से बाहर रहते हैं, जबकि उसकी मां गांव में अकेली रहती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में देखा गया था।

बताया जा रहा है कि वह कुछ लोगों के साथ समय बिताने के बाद चिलमपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सामना पिंकी के चाचा संदीप सिंह से हो गया, फिर क्या था बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सहम गए और मौके से फरार हो गये । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि उसकी पत्नी की भी तलाश की जा रही है। ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित हुईं चार टीमें

संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि वजीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि दुर्जनपुर गांव के चाचा पुरवा में  सिंह नामक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top