LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

कर्नलगंज पुलिस ने गो तस्करी करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डा0 एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  कर्नलगंज पुलिस द्वारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र राधेश्याम नि0 ग्राम किजोरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गढवारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

बताते चलें कि दिनांक 12 जनवरी 2025 को थाना कर्नलगंज के उ0नि0 अंकित सिंह मय हमराह फोर्स के साथ चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त में रवाना होकर जहांगिरवा क्रासिंग के पास संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक संदिग्ध दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक द्वारा गाड़ी भगाने का प्रयास किया गया जिससे ट्रक कुछ दूर बाद अनियंत्रित होकर पलट गया था तथा गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पलटे हुए ट्रक से 05 मृत व 14 जीवित गौवंश बरामद हुए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त 01 वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र राधेश्याम नि0 ग्राम किजोरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गढवारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top