LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बोरे में खून से लथपथ मिला 20 वर्षीय बच्ची का शव, मचा हड़कंप

हत्या की जताई जा रही आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में लगातार हत्याओं,दुर्घटनाओं का दौर जारी है और गंभीर अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी क्रम में रविवार की सुबह कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गांव के कुशहा मजरा के पास सड़क किनारे बीस वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त में जुट गई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के व्यक्तियों से शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक पहचान नही हो सकी थी। मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं,जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है,जिसके कारण इलाके में अज्ञात युवती की हत्या की आशंका और बढ़ गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध की ओर संकेत कर रही है। पुलिस अब आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है ताकि युवती की पहचान की जा सके।
प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह कुशहा गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि मंशापुरवा रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है। शव एक बोरे में बांध कर फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top