LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, ससुराल से वापस बुलाकर गन्ने की खेत मे कर दी हत्या

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले गन्ने के खेत में नव विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गस्या था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद की गई है।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव मैनपुर डड़वा की रहने वाली मृतका की मां अनीता पत्नी शिव जनम ने 16 जनवरी 2026 को थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी करीब एक माह पहले हुई थी। शादी से पहले पूजा और राजकुमार सोनकर पुत्र तिलकराम सोनकर के बीच बातचीत और प्रेम संबंध थे। शादी हो जाने के बाद भी राजकुमार पूजा को उससे शादी न करने को लेकर लगातार धमकी देता रहता था।

ससुराल से घर आने पर प्रेमी ने बुलाकर कर दी हत्या

मृतका की मां के मुताबिक 14 जनवरी को पूजा अपने ससुराल से मायके आई थी। अगले दिन 15 जनवरी को वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकली। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह पूजा का शव खेत के पास पड़ा मिला। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई कि राजकुमार सोनकर ने ही पूजा की गला घोंटकर हत्या की है। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई।

2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को आरोपी राजकुमार सोनकर को उमरिया हैड़िल तिराहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पूजा से पिछले दो साल से प्रेम करता था। और उसे शादी करने के बाद धोखा मिलने का गहरा आक्रोश था। इसी कारण उसने 15 जनवरी को पूजा को बुलाकर गन्ने के खेत में प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top