नवल पांडेय (News nnc24)
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं. जहां मऊ के सरकारी अस्पताल में घोसी से सपा सांसद राजीव राय अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए. सांसद का यह निरीक्षण वहां मौजूद एक चिकित्सक को इतना नागवार गुजरा कि वह सांसद से बदसलूकी पर उतर आया।

देखते ही देखते सांसद और डॉक्टर के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सांसद को भी गुस्सा आ गया..और उन्होंने बदसलूकी करने वाले डॉक्टर को आड़े हाथों लेकर सीएमएस से कहा की इन्हें सस्पेंड किया जाए। पूरे प्रकरण की बात करे तो लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों पर अमल करते हुए सपा सांसद अचानक मऊ जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद वहां अनुपस्थित चिकित्सकों की शिकायत उन्होंने सीएमएस से की. सीएमएस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया है. इस दौरान मऊ के जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए सपा सांसद राजीव राय की ओपीडी में अपने चेंबर में बैठे एक डाक्टर से बहस हो गई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो के अनुसार सांसद निरीक्षण के दौरान ओपीडी में अपने चेंबर में बैठे नाक काल गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के पास पहुंचे. जिन्हें वहा देख डॉक्टर ने उनसे जानाकरी लेकर आने को कहा. निरीक्षण के बाद सांसद ने कहा कि जिस तरह डॉक्टर ने मेरे साथ अभद्रता की है. उससे उन्हें काफी बुरा लगा है. सांसद ने आगे बोला कि आज तक मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर द्वारा की गई अभद्रता की शासन से शिकायत करने को भी कहा है।
