LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जिस घर में आनी थी दुल्हन की डोली, वहां से उठी बेटे की अर्थी

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। किसी ने सच कहा जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना। रिश्तेदारों के घर अपने शादी का कार्ड बांटने गए अमित मौर्य को क्या पता था कि उसके जिंदगी का ये अंतिम सफर है, जिसमे वो सभी को तह उम्र रोने के लिए अकेला छोड़ जाएगा, आखिरकार दिनांक 10 नवंबर को उसके जिंदगी का सूरज हमेशा के लिए डूब गया। सड़क दुर्घटना मे हुई दर्दनाक मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक हादसे की दास्तान कुछ इस तरह से है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगोहर के मुडिला निवासी अमित मौर्य पुत्र राजू मौर्य महज 25 वर्ष का था, माता पिता ने बड़े दुलार से अपने बेटे का पालन पोषण किया था। सरल स्वभाव का अमित सभी के दिल के करीब था, 04 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी, हर कोई खुश था, मगर शायद ईश्वर को ये मंजूर नहीं था, दिनांक 10 नवंबर को अपने शादी का कार्ड बांटकर जब वह रात्रि 8 बजे के करीब घर वापस आ रहा था, तो उसे क्या पता था कि मिट्टी से लदी मौत रूपी ट्रैक्टर ट्राली वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालेश्वरगंज-भरहापारा मार्ग पर उसे रौंदकर मौत के आगोश में सुला देगी। हुआ भी यही अमित जैसे ही वहां पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद डाला, जिससे उसका सर फट गया, वो बुरी तरह से घायल हो गया, सूचना पर बिना किसी देरी के मय पुलिस टीम थानाध्यक्ष अभय सिंह पहुंचे। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायल अमित को सी एच सी वजीरगंज पहुंचाया, मगर अफसोस रास्ते में ही अमित की मौत हो चुकी थी।

मृतक अमित मौर्य

मौत की खबर सुनते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। मां बाप अपने लाडले के लिए फूट फूट कर रोने लगे। चीख चीत्कार से पूरे माहौल में मातम छा गया। जिस घर में दुल्हन की डोली आनी थी, उस घर से दूल्हे का जनाजा निकलेगा, ये किसी ने सपने में भी नही सोचा था। मां बाप भाई बहन पागलों की तरह अपने लाडले को ढूंढ रही हैं, मगर इन्हे कौन समझाए कि जाने वाले कभी नहीं आते, 

दोषी बख्शा नहीं जाएगा : अभय सिंह

ये दर्द सिर्फ आम लोगों में ही नही है बल्कि खाकी के पीछे छिपे दिल में भी है। हर दिल अजीज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हम भी इंसान हैं, जब किसी का शव उठाते हैं तो हमे भी अपार दुख होता है। उन्होंने  बताया कि मिट्टी लदी ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी, जिसने भी ये कृत्य किया है बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top