नवल पाण्डेय (News Nnc24)
कर्नलगंज (गोंडा) नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ संरक्षक कर्नल शरद दुबे पहली बार कर्नलगंज पहुंचे। लखनऊ रोड स्थित बाबा ब्रह्माचारी भगवत मार्केट में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मूलमंत्र दिया है।

बैठक में शरद दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन पूर्ण रूप से सक्रिय है। अब अगला चरण संगठन के घोषणा-पत्र और उद्देश्यों को हर गांव, हर ब्लॉक, हर तहसील तक पहुंचाने का है। उन्होंने जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी की सूची तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि संगठन की ताकत उसकी जमीनी पहुंच में है।जिला अध्यक्ष महंत सुनील पुरी महाराज ने प्रदेश वरिष्ठ संरक्षक शरद दुबे का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी एवं अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय ने भी संगठन की गोंडा जिला इकाई की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में गोंडा जिले के लंबित मंडलों व ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन पर गहन चर्चा हुई। पदाधिकारियों से एक-एक करके परिचय लिया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश मुख्य संरक्षक शरद दुबे, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष गोंडा महन्त सुनील पुरी महाराज, कर्नलगंज नगर अध्यक्ष अरविंद गिरी पिंटू बाबा, संतोष पांडेय समाजसेवी, महिला जिला प्रभारी नीलम सिंह, प्रवेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सिंधु बाबा, दीपक यादव, दिनेश शुक्ला, अनिल तिवारी, ज्ञानेश्वर मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि नमो नमो क्रांति फाउंडेशन को उत्तर प्रदेश का सबसे मजबूत जन-आंदोलन बनाया जाएगा।
