LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

दलित पीड़ित के मकान पर दबंग बेटों ने माँ के साथ मिलकर किया जबरन कब्जा

दलित पीड़ित के मकान पर दबंग बेटों ने माँ के साथ मिलकर किया जबरन कब्जा

जयप्रकाश ओझा (News nnc24)

गोण्डा – सीएम योगी का सख्त निर्देश है कि किसी भी असहाय गरीब के जमीन पर दबंगो का अवैध कब्जा न होने पाए, मगर थाना कोतवाली नगर के पुलिस चौकी महराजगंज क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़ित के मकान पर खुलेआम कब्जा किया जा रहा है। जबकि वहां की पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। पीड़ित ने थक हार कर कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की गुहार की है।

थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत पुलिस चौकी मराजगंज क्षेत्र में पीड़ित दलित पटमेश्वरी पुत्र चौधरी ने कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सगे भाई पाटन के कोई औलाद नहीं हुए और पति और पत्नी सुधरा की मौत होने के बाद उनकी संपत्ति मेरे नाम वरासत कागजात में दर्ज हैं। गाटा संख्या 510 गिर्द गोण्डा में भाई पाटन और उनकी पत्नी सुधरा द्वारा बनाए गए मकान रहते थे। दोनों के मौत के बाद पड़ोसी विपक्षी सत्यवती और उनके लड़को द्वारा जबरन मकान को कब्जा कर लिया गया। जब भी पटमेश्वरी मकान में रहने जाता है तो विपक्षी मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। आरोप है कि भाई के मरने के बाद मकान में रखा सारा सामान गायब कर दिया गया है और तो और विपक्षी ने मकान के सहन दरवाजे पर ताला लगा दिया है ताकि पीड़ित मकान के अंदर घूसने न पाए। विपक्षी का कहना है कि सुधरा पत्नी पाटन मेरी मौसी लगती हैं। जिस वजह से उनकी संपत्ति का हकदार हूं। जबकि दूर दूर तक विपक्षी का नाम कहीं कागजात पर दर्ज नहीं है बावजूद इसके मकान हड़पने की लालच से विपक्षी दबंगई के बल पर पीड़ित का मकान कब्जा कर लेना चाहते हैं। पीड़ित पटमेश्वरी ने बताया कि गुरूवार को कमिश्नर देवीपाटन मंडल से मिलकर आप बीती सुनाई है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि आपके मकान को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top