शिवपूजन पांडेय
जिले के शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में वजीरगंज झिलाही मार्ग धनेश्वर पुर स्थित डायमंड क्रिस्टल इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग प्ले स्कूल में समाजसेवी चंदन कुमार वर्मा ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को पौधे बांटे।

पर्यावरण संरक्षण पर समाजसेवी ने जगह- जगह पहुंच कर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने के साथ पौध संरक्षण की तरकीब बताते हैं। मंगलवार को वजीरगंज प्रधान सुशील जायसवाल, चंदन वर्मा, कांस्टेबल लालू प्रसाद वर्मा, भूपेंद्र प्रताप, प्रबंधक हीरालाल वर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। समाजसेवी ने बताया कि उन्होंने एक हजार पौधों को संरक्षित कर चुके हैं। प्रबंधक ने बच्चों को पौध वितरण करते हुए संरक्षण करने का आग्रह किया। बताया कि वह हर रविवार को पौधों को देखने छात्रों के घर जाएंगे। इस दौरान अवधेश सिंह, सुमेधा वर्मा, हेमंत रामायण शुक्ला, अंकित वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
