LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोण्डा के वजीरगंज अनभुला के पास ब्रेजा कार व बस की भीषण टक्कर मे एक ही परिवार के 03 लोगों की दर्दनाक मौत

02 घायलों का लखनऊ मे चल रहा इलाज, सुरक्षित बची एक बच्ची, मृतक परिजनों मे मचा कोहराम

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के पास रविवार की सुबह हुए एक भीषण सडक हादसे में एक ही परिवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस दौरान चीख चिल्लाहट से लोगों का हजूम इकठ्ठा हो गया। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस वक्त हुआ जब गोंडा से अयोध्या की तरफ जा रही ब्रेजा कार अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही उत्तराखण्ड रोडवेज की बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बस के भीतर घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पहले सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।  जिला अस्पताल मैं डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान आशु अग्रवाल (32) अक्षत (34) व नीता अग्रवाल (35) के रूप में हुई है। जबकि नितिन अग्रवाल (32) व नेहा (32) की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के रहने वाले अग्रवाल परिवार के लोग सुबह फ्लाइट पकड़ने के लिए गोंडा से अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के समीप कार चालक ने अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास किया। इसी बीच उनके कार की सामने से आ रहे उत्तराखंड रोडवेज बस से भिड़ंत हो गयी।

इस भीषण हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए वजीरगंज CHC ले जाया गया जहां से उन्हे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि कार सवार एक बच्ची सुरक्षित बच गयी है। उसे उसके घर भेज दिया गया है।  घटना की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top