LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

हक को जानेंगे तभी होगी आवाज बुलंद : दानिश हसनैन

जयप्रकाश ओझा

गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के सभागार में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कहा कि महिलाएं किसी भी राष्ट्र के विकास की आधार स्तम्भ होती हैं। बिना उनके सम्मान और सशक्तिकरण के हम कभी भी विकसित राष्ट्र की अवधारणा को साकार रूप नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं अपने हक को जानेंगी तभी उनकी आवाज बुलंद होगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं भी जागरुक बनें और इसके साथ ही अन्य लोगों में भी विधिक जागरुकता पैदा करें।

कार्यक्रम को क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रुचि मोदी, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, प्राचार्य रवींद्र कुमार पांडेय, मिशन शक्ति की को-आर्डिनेटर डा. चमन कौर, वन स्टाप सेंटर अधीक्षिका चेतना सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी व आरजे मोनिका श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन  पैनल अधिवक्ता टेली ला अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर  मुख्य नियंता डा. आरबी सिंह बघेल, डा. अमन चंद्रा, डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी सहित महाविद्यालय का स्टाफ व सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top