LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

दो युवकों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल

एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए किया पांच टीमों का गठन 

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा परेड गांव के रहने वाले दो युवकों की शुक्रवार की भोर में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे दोनों के शवों को अलग अलग जगहों पर फेंककर फरार हो गए। सुबह एक युवक का शव मेडिकल कालेज के पीछे और दूसरे का शव छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से मारने के निशान मिले हैं।

बताते चलें कि मृतक एक ही गांव के हैं और आपस में चाचा भतीजे हैं। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है‌। नगर कोतवाली पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड वह फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर एसपी विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात की जानकारी लिया। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।‌ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भट्ठा परेड गांव के मजरा बंदरहवा के रहने वाले 36 वर्षीय उपेन्द्र कुमार दीपक पाण्डेय रात में अपने घर पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे दीपक के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। दीपक के साथ उसके गांव का‌ 22 वर्षीय विजय कुमार बब्बन पाण्डेय भी था। सुबह विजय कुमार पांडेय का शव मेडिकल कालेज के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किया।‌ अभी पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर ही रही थी कि पता चला कि दीपक का शव छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा हुआ है‌। उसकी बाइक भी वहीं पर पड़ी मिली। एक ही गांव के दो युवकों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी लिया। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गयी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। नगर कोतवाली क्षेत्र का भट्ठा परेड गांव बलरामपुर सदर से भाजपा विधायक पल्टूराम का गांव है। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिली तो विधायक‌ भी अवाक रह गए। उन्होने तत्काल एसपी से बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने इस घटना पर दुख जताया है परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top