LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पुलिस ने पैदल गश्त करके आमजनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास

एन.के मौर्य

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आगामी त्योहारो के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ को0 कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा बालपुर  में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में आगामी धनतेरस, दीपावली, छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0 कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा  बालपुर  में पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। महोदय द्वारा जनसंवाद कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि आगामी पर्व(धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा )के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए सुरक्षा हेतु प्रभावी प्रबन्ध किए गए है तथा पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। संवेदनशील स्थलों पर सी0सी0टी0वी0/ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गयी है।

आवागमन के मार्गो, संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रभावी मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल प्लेटफार्म पर यदि किसी के द्वारा फैलायी गयी तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा प्र0नि0 करनैलगंज व चौकी इंचार्ज बालपुर को निर्देशित किया गया कि आगामीपर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्रत्येक चौक, चौराहों व यातायात बिंदु पर पुलिस बल को तैनात करें, जिससे यातायात बाधित न हो सकें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज , प्र0नि0 को0 करनैलगंज सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top