एन.के मौर्य
गोंडा। कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कनाडा द्वारा गृहमंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर कनाडा पर जमकर निशाना साधा है।

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए एक तो कनाडा की तरफ से गलत बयानबाजी की जा रही है और दूसरा यह लगता है कि गृहमंत्री अमित शाह की धमक कनाडा तक पहुंच गई है। और कहीं ना कहीं गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेना कनाडा के लोग भारत से भयभीत हैं और इसमें अमित शाह की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है जिससे वह लोग चिंतित हो रहे हैं। कनाडा के लोगों का बिना सिर पैर का आरोप है उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है लेकिन कानून अपना काम करेगा। अगर कानून के नजर में चाहे कोई कनाडा में रहता हूं चाहे कोई अमेरिका में रहता हूं अगर भारत से संबंधित है तो भारत का कानून काम करेगा।
