LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोलियों तड़ तड़ाहट से दहला दिल्ली का शहदरा, युवक को लगाया गले फिर गोली मारकर कर दी हत्या

सीसीटीवी फुटेज के साथ ही पूरे मामले की कुंडली खंगाल रही है पुलिस

Nawal Pandey ( News Nnc24)

दिल्ली के शाहदरा जिले मे बेखौफ बदमाश द्वारा सर पर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दिल को हिला कर रखा देने वाली इस वारदात से शाहदरा मे दशहत का माहौल हो गया। पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई।

पूरे प्रकरण की बात करें तो नवीन शाहदरा स्थित शाहदरा थाने के पीछे देर रात एक 27 वर्षीय युवक गगन की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब गगन अपने घर पर था, घटना को लेकर यशन के निवासी राम का कहना है कि 28 नवंबर को रात्रि लगभग 10 बजे दो युवकों ने उस वक्त गगन को फोन करके बाहर बुलाया जब उसकी बर्थडे पार्टी चल रही थी, गगन जब उनसे मिलने बाहर पहुंचा तो उसे बर्थडे विश करने के बहाने गले लगा कर एक गोली उसके सर पर मारी जबकि दूसरी गोली पीठ पर मारी, गोली लगते ही गगन जमीन पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने दहशत पैदा करने के लिए एक-दो फायर हवा में भी किए और उसके बाद फरार हो गए। राम ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल एक अभियुक्त को पकड़ लिया है. जबकि दूसरा फरार है। इसी दौरान आरोपियों ने दहशत पैदा करने के लिए एक-दो फायर हवा में भी किए और उसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही शाहदरा जिला पुलिस, डीसीपी, शाहदरा थाने के SHO, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास का पूरा इलाका घेर लिया और मौके से बरामद साक्ष्यों को कब्जे में लिया। गगन की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा था। उसका 15 दिन का एक बेटा भी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे पुराने झगड़े, आपसी विवाद या किसी जान-पहचान के व्यक्ति के शामिल होने जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बहरहाल इस हादसे से क्षेत्र मे खौफ का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top