LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 10 किंग कोबरा सांप मिलने से वैज्ञानिकों के उड़े होश

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

किंग कोबरा दुनियां का  वो खतरनाक सांप है, जिसका जहर चंद मिनटों के भीतर किसी भी इंसान को मौत के घाट उतार सकता है। और तो और जिस खतरनाक सांप को देख हाथी भी रास्ता बदल देता है।  उसी किंग कोबरा को लेकर वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी जाहिर की है। ये चेतावनी इसलिए जाहिर की गई है, क्योंकि महज एक महीने के भीतर हिमालय क्षेत्र के पास, माउंट एवरेस्ट से केवल 160 किलोमीटर की दूरी पर 10 कोबरा सांप पाए गए हैं। इन 10 सांपों में 9 किंग कोबरा हैं और एक मोनोकल्ड कोबरा।ये 10 कोबरा सांप पिछले एक महीने के भीतर काठमांडू और उसके आसपास के इलाके में मिले हैं। इस घटना से वैज्ञानिक इसलिए हैरान हैं, क्योंकि ये सांप आमतौर पर गर्म जलवायु वाले प्रदेशों और नमी भरे इलाकों जैसे धान के खेत, दलदल और मैंग्रोव वनों में मिलते हैं। ऐसे में हिमालय क्षेत्र में इन सांपों का मिलना, चेतावनी भरा एक बड़ा संकेत है। इनके यहां मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लोबल वार्मिंग का असर कितना गहरा पड़ रहा है।

आखिर क्या है सांपों के मिलने की वजह ?

वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ये सांप अपने प्राकृतिक आवास छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सांप भंज्यांग, गुप्तेश्वर, सोखोल और फूलचौक जैसे आवासीय इलाकों में घरों के आंगन में पाए गए हैं। इनके बारे में पता चलने के बाद इन्हें रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित रूप से जंगलों में छोड़ दिया गया है।

विशेषज्ञों ने बताया कि नेपाल में पहाड़ों और छोटी पहाड़ियों का तापमान हर साल 0.05°C की दर से बढ़ रहा है। इस बढ़ते तापमान की वजह से गर्म प्रदेशों में रहने वाले जीवों को ऊंचाई वाले इलाकों में रहने और पनपने का मौका मिल रहा है। अधिकारियों ने अब स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि उन्हें अगर कोई सांप दिखाई दे, तो वे तुरंत इसकी सूचना दें। हालांकि, सांपों को रेस्क्यू करने वाले सुबोध आचार्य अलग राय रखते हैं। वह मानते हैं कि ये सांप अनजाने में निचले इलाकों से लकड़ी या घास के ढेर पर, ट्रकों के जरिये उच्च ऊंचाई पर पहुंच गए होंगे।

हिमालय क्षेत्र में जो 10 सांप मिले हैं, उनमें किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। यह सांप 18 फीट तक लंबा होता है। इसके अंदर खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक जहर मिलता है, जो इंसान की जान ले सकता है। ये सांप आमतौर पर भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और फिलीपींस के घने पहाड़ी जंगलों में रहते हैं। नेपाल के ठंडे और ऊंचाई वाले इलाकों में इनका मिलना बेहद दुर्लभ है। वहीं, मोनोकल्ड कोबरा दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इन सांपों को हुड के पीछे गोल ‘मोनोकल’ स्पॉट से पहचाना जाता है। ये सांप ज्यादातर निचले इलाकों, दलदलों और धान के खेतों में मिलते हैं। पहाड़ों पर ये सांप नहीं पाए जाते। दक्षिणी नेपाल में हर साल जहरीले सांपों के काटने से लगभग 2700 लोग मारे जाते हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे होते हैं। ऐसे में इन इलाकों में सांपों का मिलना भारी चिंता का विषय है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top