LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बहु भोज मे शामिल होने जा रहे दंपत्ति को तंमचो की नोक पर दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशो ने लूटा 

सोने का हार,कान का झाला व नगदी सहित बाइक की चाभी भी बदमाश ले गये अपने साथ 

News Nnc24 

गोण्डा। बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के बहुभोज मे शामिल होने जा दंपत्ति को बाइक सवार बदमाशो ने तंमचे के बल पर दिन दहाड़े दिन के 12 बजे सोने का हार व सोने का कान का झाला, मोबाइल फोन नगदी लूटकर बाइक की चाभी  लेकर फरार हो गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बता दें कि छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुलीखोरी के वन टांगिया गांव बुटहनी जंगल मे गामा के यहा मंगलवार को बहु भोज का आयोजन था। जिसमे बलरामपुर जिले के थाना क्षेत्र सादुल्लाहनगर अंतर्गत ग्राम नेवादा के उनके समधी निजामुद्दीन व उनकी पत्नी शब्बा बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।दिन के 12 बजे थे जैसे ही गांव के नजदीक मनवर नदी के पिपरही पुल के आगे टिकरी जंगल में  वन विभाग के पौधशाला के पास पहुंचे ही थे की दो बाइक सवार बदमाश तमंचा सिर पर लगा बाइक को रोक लिया।बाइक रूकते ही बदमाशो ने महिला शब्बा के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए गले मे पहने सोने का हार व सोने का झाला निकलवा लिया।बदमाशो ने निजामुद्दीन के पास नगद रखे एक हजार रूपए व मोबाइल लूटकर साथ मे बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए ।

पीडित किसी तरह पैदल चलकर बुटहनी जंगल पहुंच अपने रिस्तेदार से सारी बात बताई तो इन लोगो द्वारा मोबाइल फोन से डायल 112 व छपिया पुलिस को सूचना तो तत्काल छपिया पुलिस मौके पर पहुंच बदमाशो की खोजबीन मे जूटी है ।दिन दहाडे हुई इस लूट की घटना से वन टांगिया गांव सहित क्षेत्र मे दहशत व्याप्त है। पीड़ित निजामुद्दीन ने दिन दहाडे हुई लूट के सम्बन्ध मे छपिया पुलिस को लिखित तहरीर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस तीन लोगो को हिरासत मे लेकर पुछ-ताछ कर रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top