LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

सफल होने के लिए अंदर का जनून ही सबसे बड़ा संसाधन है : ममता

अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल की लोकप्रियता

दुर्गेश जायसवाल

मुजेहना (गोंडा)  विकास खण्ड के एक छोटे से गाँव बेलहरी की ममता मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोक प्रिय बनी हुयी हैं। कुछ ही वर्षो में इन्होंने फेसबुक पर लाखो फालोवर बनाये जिससे अच्छी खासी आमदनी करके उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है जो इनके शुरुवाती दिनों में तंज और तरह तरह के कसीदे गढ़ते थे। आज वही लोग उनकी प्रशंसा करते नही थकते।

एक साक्षात्कार में ममता ने बताया की जब पति अपने काम पर और बच्चे स्कूल चले जाते थे तब वे घर में अकेली बोर होती थी। एक दौर ऐसा भी आया जब वे डिप्रेशन का शिकार हुयी थीं।फिर उन्होंने घर में रह कर ही खुद को इंटरटेन करने की सोची और फेसबुक पर डांसिंग वीडियो व रील अपलोड करना शुरू किया। उसके बाद लोगों की अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी आई। हालांकि पति संदीपन मिश्रा ने लोगों की बातों पर ध्यान नही दिया और अपनी पत्नी का सपोर्ट करते रहे। धीरे धीरे वो समय भी आया की आलोचक भी प्रसंशक हो गए। उनके अवधी कन्टेन्ट सबको खूब भाने लगे। आज लाखों घरो में उनके विडियोज देखे जाते है। रील हो अथवा डांसिंग वीडियो के उनकी पोस्ट बेहद सभ्य और शालीनता से भरी होती है जिसे घर की महिलाएं बच्चे युवा हर वर्ग के लोग बेहिचक परिवार के साथ देख पाते हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसकर सफल होने की होड़ मची है वहीं दूसरी तरफ ममता अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों के बीच लोक प्रिय बनी।

बेटा अप्पू भी अब अपने मम्मी पापा के साथ बन रहा लिटिल स्टार 

ममता बताती हैं की उन्होंने बेहद कम संसाधनों में स्ट्रगल शुरू किया था। सफल होने के लिए भीतर का जूनून ही मेरा सबसे महत्वपूर्ण संसाधन रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top