सोने का हार,कान का झाला व नगदी सहित बाइक की चाभी भी बदमाश ले गये अपने साथ

News Nnc24
गोण्डा। बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के बहुभोज मे शामिल होने जा दंपत्ति को बाइक सवार बदमाशो ने तंमचे के बल पर दिन दहाड़े दिन के 12 बजे सोने का हार व सोने का कान का झाला, मोबाइल फोन नगदी लूटकर बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बता दें कि छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुलीखोरी के वन टांगिया गांव बुटहनी जंगल मे गामा के यहा मंगलवार को बहु भोज का आयोजन था। जिसमे बलरामपुर जिले के थाना क्षेत्र सादुल्लाहनगर अंतर्गत ग्राम नेवादा के उनके समधी निजामुद्दीन व उनकी पत्नी शब्बा बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।दिन के 12 बजे थे जैसे ही गांव के नजदीक मनवर नदी के पिपरही पुल के आगे टिकरी जंगल में वन विभाग के पौधशाला के पास पहुंचे ही थे की दो बाइक सवार बदमाश तमंचा सिर पर लगा बाइक को रोक लिया।बाइक रूकते ही बदमाशो ने महिला शब्बा के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए गले मे पहने सोने का हार व सोने का झाला निकलवा लिया।बदमाशो ने निजामुद्दीन के पास नगद रखे एक हजार रूपए व मोबाइल लूटकर साथ मे बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए ।
पीडित किसी तरह पैदल चलकर बुटहनी जंगल पहुंच अपने रिस्तेदार से सारी बात बताई तो इन लोगो द्वारा मोबाइल फोन से डायल 112 व छपिया पुलिस को सूचना तो तत्काल छपिया पुलिस मौके पर पहुंच बदमाशो की खोजबीन मे जूटी है ।दिन दहाडे हुई इस लूट की घटना से वन टांगिया गांव सहित क्षेत्र मे दहशत व्याप्त है। पीड़ित निजामुद्दीन ने दिन दहाडे हुई लूट के सम्बन्ध मे छपिया पुलिस को लिखित तहरीर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस तीन लोगो को हिरासत मे लेकर पुछ-ताछ कर रही है।
